लद्दाख के सिंधु दर्शन उत्सव के लिए प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपए दिए जाएंगे : शिवराज सिंह चौहान

Webdunia
शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (23:40 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सिंधी समाज के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तहत लद्दाख के 'सिंधु दर्शन उत्सव' में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति 25000 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विशेष शिविर लगाकर सिंधी विस्थापितों को जमीन का मालिकाना हक भी दिया जाएगा।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि सिंधी संस्कृति प्राचीनतम संस्कृति है। इसकी विशेषताओं को दिखाने वाले एक संग्रहालय का निर्माण राजधानी भोपाल में किया जाएगा। भारतीय सिंधी सभा द्वारा यहां दशहरा भेल मैदान में आयोजित अमर बलिदान हेमू कालाणी के जन्मशताब्दी समारोह में सिंधी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए चौहान ने यह बात कही।

चौहान ने यह भी ऐलान किया कि भोपाल की मनुआभान टेकरी के साथ ही प्रदेश के जबलपुर और इंदौर में भी अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले इन घोषणाओं को राजनीतिक परिदृश्य से भी देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी विस्थापितों को कम कीमत पर पट्टे प्रदान करने के लिए मापदंड निर्धारित किए गए हैं। इसके अनुसार प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पात्र सिंधी विस्थापितों को पट्टे प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। विशेष शिविर लगाकर पात्र सिंधी विस्थापितों को जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा।

चौहान ने कहा, लद्दाख स्थित सिंधु नदी के घाट पर प्रतिवर्ष जून माह में होने वाले सिंधु दर्शन उत्सव में प्रदेश के यात्रियों को ले जाने की व्यवस्था राज्य सरकार ने प्रारंभ की थी। कोरोना और अन्य कारणों से इसे निरंतरता नहीं मिली।

इस वर्ष मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में प्रति यात्री 25000 रुपए की राशि सिंधु दर्शन उत्सव में जाने वालों को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिंधी साहित्य अकादमी के बजट को बढ़ाकर पांच करोड़ रुपए वार्षिक किया जाएगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan के समर्थन में उतरा चीन, कहा- पाकिस्तान का करेंगे समर्थन

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

भारत आएंगे रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन, स्‍वीकारा PM मोदी का न्‍योता, होगी हाईलेवल मीटिंग

महाराष्ट्र के भाजपा प्रमुख बावनकुले बोले- कांग्रेस को 'खाली' कर दो, नेताओं को करो BJP में शामिल

अगला लेख
More