शिवराज ने मध्यप्रदेश को अमेरिका और इंग्लैंड से बेहतर बताया

Webdunia
गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (21:05 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की सड़के अमेरिका की सड़कों से बेहतर होने की बात कहकर राजनीतिक विरोधियों का निशाने पर आए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब कहा है कि मध्यप्रदेश, अमेरिका और इंग्लैंड सहित अनेक मुल्कों से बहुत बेहतर है।
 
मध्यप्रदेश के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर कल रात यहां आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि ‘गुलाम मानसिकता’ के लोग ही दूसरे देश को अपने देश से अच्छा समझ सकते हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘हमारा मध्यप्रदेश अमेरिका, इंग्लैण्ड आदि से कहीं अधिक अच्छा है। इसे देखने के लिए सकारात्मक सोच होना जरूरी है और अपने प्रदेश पर गर्व की भावना होना आवश्यक है। गुलाम मानसिकता के लोग ही दूसरे देश को अपने देश से अच्छा समझ सकते हैं।’
 
चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ने वाला राज्य है। यहाँ की विकास दर निरंतर ‘दो अंकों’ में है। राज्य के लोग मध्यप्रदेश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने हेतु संकल्पित है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आतंकवाद, भ्रष्टाचार, गरीबी मुक्त स्वच्छ मध्यप्रदेश बनाने के लिए साढ़े सात करोड़ जनता को संकल्पित होना होगा, अपना सर्वश्रेष्ठ समर्पित करने आगे आना होगा। सबको मिलकर मध्यप्रदेश को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।’
 
चौहान ने हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौरान वाशिंगटन में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘जब मैं वॉशिंगटन हवाई अड्डे पर उतरकर शहर की ओर आ रहा था तो मैंने महसूस किया कि मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका से अच्छी हैं।’
 
इस बयान के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था, ‘‘शिवराज जब हेलीकाप्टर से नीचे उतरेंगे तब तो प्रदेश में सड़कों की असल हालत जान पाएंगे।’ 
 
हालांकि, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने चौहान के दावे का समर्थन किया था। भारती ने कहा था, ‘निश्चित तौर पर मध्यप्रदेश में विश्वस्तरीय सड़कें हैं। इनमें भोपाल की वीआईपी रोड भी शामिल है और हमें इस हीन भावना से बाहर निकलना चाहिए कि अमेरिका, भारत से बेहतर है।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More