Publish Date: Tue, 10 Aug 2021 (10:39 IST)
Updated Date: Tue, 10 Aug 2021 (10:51 IST)
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर है। कई लोग मजबूरी में इन उफनते नदी नाले को पार करने के प्रयास में अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसा ही एक दृश्य शिवपुरी में उस समय देखने को मिला जब एक युवक बाइक सहित बह गया। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो शूट कर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि जब यह युवक पानी में जा रहा था तो उसके आसपास कई लोग मौजुद थे उन्होंने उसे रोकने का असफल प्रयास भी किया। बहरहाल युवक पानी के बहाव को सहन नहीं कर सका और बाइक समेत पानी में बहने लगा।
हालांकि युवक को तैरना आता था और वह किसी तरह बाढ़ के कहर से बचने में सफल रहा। कुछ घंटों बाद पानी कम होने पर उसकी बाइक भी मिल गई।
webdunia
Publish Date: Tue, 10 Aug 2021 (10:39 IST)
Updated Date: Tue, 10 Aug 2021 (10:51 IST)