Hanuman Chalisa

GDP दर में गिरावट को लेकर शिवसेना का भाजपा सरकार पर तीखा हमला

Webdunia
बुधवार, 4 सितम्बर 2019 (14:17 IST)
मुंबई। आर्थिक मंदी को लेकर शिवसेना ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उसने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा है कि कश्मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाना और आर्थिक मंदी दो अलग-अलग विषय हैं। कश्मीर में तो विद्रोहियों को बंदूक के जोर पर दबाया जा सकता है लेकिन बेरोजगार सड़कों पर आएंगे तो क्या उन्हें गोली मार दोगे?
 
शिवसेना ने अर्थव्यवस्था के विषय में डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा दिए गए दिए गए बयान का समर्थन किया है। 'सामना' के जरिए गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर सवाल भी उठाते कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अर्थशास्त्र और देश की अर्थनीति की अच्छी समझ है।
ALSO READ: भारतीय अर्थव्यवस्था 5 से नहीं, शून्य की दर से बढ़ रही : नज़रिया
पत्र में कहा गया है कि डॉ. सिंह ने बेवजह मुंह नहीं खोला। मंदी के भयंकर हालात सरकार को नजर नहीं आ रहे हैं, यह बात हैरान करने वाली है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंदी के सवाल पर चुप्पी साधे रखी है तथा कहा कि महिला होने और देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में फर्क है तथा नोटबंदी और जीएसटी पर सवाल उठाने वालों को मूर्ख तक कहा गया।
 
5 फीसद की जीडीपी विकास दर को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह ने मोदी सरकार को घेरा था। अर्थव्‍यवस्‍था की सुस्‍त रफ्तार पर उन्‍होंने चिंता जताते हुए कहा था कि जून तिमाही में जीडीपी दर 5 फीसदी होना यह दर्शाता है कि भारत की अर्थव्यवस्था दीर्घकालीन आर्थिक सुस्‍ती की गिरफ्त में है।
 
डॉ. सिंह ने ने कहा था कि भारत में ज्‍यादा तेजी से विकास करने की काफी क्षमता है, लेकिन मोदी सरकार के कुप्रबंधन के कारण सुस्‍ती का दौर आ गया है और आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार को सभी पक्षों से बात करनी चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए 4 मेट्रो स्टेशन

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

अगला लेख