Publish Date: Thu, 30 Aug 2018 (07:19 IST)
Updated Date: Thu, 30 Aug 2018 (08:22 IST)
शिरडी। एक अज्ञात व्यक्ति ने चुनाव आयोग की ऑनलाइन प्रणाली के जरिए अहमदनगर जिले के स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में शिरडी सांईं बाबा का नाम मतदाता के रूप में जोड़ने का प्रयास किया।
ऑनलाइन फार्म की जांच के दौरान अधिकारियों के सामने यह मामला आया और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। राहता थाने के निरीक्षक अरुण परदेशी ने कहा कि यह घटना पिछले साल 4 दिसंबर की है।
उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।