लेखापाल बनते ही पति को छोड़ा, 2 साल पहले किया था प्रेम विवाह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 11 जुलाई 2024 (12:28 IST)
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच का विवाद अभी कोई भी नहीं भूला होगा। इसी तरह का एक और किस्सा यूपी से ही सुनने में आ रहा है। नया मामला झांसी के नीरज विश्वकर्मा और उनकी पत्नी ऋचा सोनी विश्वकर्मा का है। बताया जा रहा है कि ऋचा ने लेखापाल पद पर नियुक्ति होते हुए पति नीरज को छोड़ दिया, जबकि दोनों की लव मैरिज हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का फोटो भी वायरल हो रहा है। 
 
अब शादी से इंकार : नीरज विश्वकर्मा ने मीडिया से चर्चा में बताया कि 5 साल पहले हमारी मुलाकात हुई थी और 2 साल पहले हमने प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन, लेखापाल पद पर नौकरी लगने के बाद ऋचा ने मुझे छोड़ दिया है। अब वह शादी से ही इंकार कर रही है। उसका कहना है कि हमें तुमसे कोई मतलब नहीं है। नीरज ने बताया कि 18 जनवरी से ऋचा उनके साथ नहीं रही है। फेमिली कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है, वह तारीख पर भी नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि वह वापस लौट आए और हमारे साथ आराम से रहे। दोनों ने मध्य प्रदेश के ओरछा में शादी की थी। 

नीरज ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है। शादी के बाद ऋचा ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है। बाद में जब उसका लेखपाल पद के लिए चयन हो गया तो उसका व्यवहार ही बदल गया। नौकरी लगने के बाद वह उसे छोड़कर चली गई और उसके बाद वह कभी लौटकर नहीं आई।
<

एक पुरुष सफ़ल होते ही बीबी बच्चो के बारे में सोचता है।
एक सफ़ल महिला बेहतर की तलाश में किसी दूसरे मर्द को।

पीड़ित पति नीरज की बात सुनकर बड़ी दुखद फील हो रहा है। pic.twitter.com/1kmAeg9pGJ

— Ankit Yadav (@Ankitydv92) July 10, 2024 >
इस घटना पर लोगों ने एक्स पर मजेदार कमेंट किए। ‍बिट्‍टू शर्मा ने लिखा- इनके जैसे कई उदाहरण समाज में मौजूद हैं। नौकरी लगने के बाद पति को छोड़ना फैशन बन चुका है.. ज़रा सी भी मान मर्यादा नहीं रही अब। मैं सरकार से मांग करता हूं इनको इसी वक़्त बर्खास्त किया जाए ताकि इन जैसी और महिलाओ को सबक मिले।
 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

अगला लेख
More