अन्नाद्रमुक नेता शशिकला के पति नटराजन का निधन

Webdunia
मंगलवार, 20 मार्च 2018 (09:06 IST)
चेन्नई। अन्नाद्रमुक नेता वी. के. शशिकला के पति एम. नटराजन का सोमवार देर रात चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।
 
ग्लेनग्लेज ग्लोबल हेल्थ सिटी के चीफ ऑपरेटिंग अफसर शानमुग प्रियन ने एक अधिकारिक बयान में कहा, हमें बेहद दुख के साथ नटराजन मरूतप्पा के निधन की घोषणा करनी पड़ रही है। उन्होंने देर रात एक बजकर पैंतीस मिनट पर अंतिम सांस ली।
 
नटराजन को फेंफड़े में गंभीर संक्रमण के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर पर थे। नटराजन के पार्थिव शरीर को फिलहाल अंतिम दर्शन के लिए उनके बसंत नगर स्थित आवास पर रखा गया है। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि पार्थिव शरीर को पैतृक गांव तंजावूर ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।
 
हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि अंतिम संस्कार कब किया जायेगा क्योंकि परिजनों को आशा है कि शशिकला पैरोल मिलेगा।
 
गौरतलब है कि 66.6 करोड़ रुपए कीमत की आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला पिछले साल फरवरी से ही बेंगलुरू के पाराप्पना जेल में बंद हैं। उन्हें अदालत ने चार साल कैद की सजा सुनाई है।
 
शशिकला को पिछले साल अक्टूबर में नटराजन के किडनी प्रतिरोपण के लिए पैरोल मिला था। नटराजन एक तमिल कार्यकर्ता थे और तमिल भाषा की पत्रिका ‘पुतिया पारवी’ निकालते थे। वह राज्य सरकार में जन संपर्क अधिकारी के रूप में भी काम कर चुके थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More