Publish Date: Fri, 21 Dec 2018 (22:10 IST)
Updated Date: Fri, 21 Dec 2018 (22:33 IST)
तिरुनेलवेल्ली। तमिलनाडु के तिरुनेलवेल्ली में प्रदेश द्वारा संचालित एमएस विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को 58 वर्षीय वरिष्ठ प्रोफेसर को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेज दिया जिस पर एक महिला छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप है।
अधिकारियों ने बताया कि आंतरिक समिति की जांच में उनके दोषी पाए जाने के बाद जनसंचार विभाग में गोविंदाराज के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। इससे पहले उसे निलंबित कर दिया गया था।
सिंडीकेट कमेटी की अनुशंसा के आधार पर प्रोफेसर को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव संतोष बाबू ने वरिष्ठ संकाय सदस्य की सेवानिवृत्ति का आदेश जारी किया।