स्वामी चिन्मयानंद पर छात्रा ने वीडियो वायरल कर लगाए गंभीर आरोप

Webdunia
बुधवार, 28 अगस्त 2019 (09:12 IST)
शहाजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज की छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा ने एक वीडियो वायरल कर शारीरिक शोषण व दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। उसके बाद से वह लापता है।

पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त को स्वामी चिन्मयानंद के मोबाइल पर मैसेज आया। इसमें उनसे 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 24 अगस्त को एक वीडियो सामने आया। इसमें एक छात्रा स्वामी पर आरोप लगा रही है। छात्रा के परिवार वालों ने पुलिस को कहा कि स्वामी चिन्मयानंद ने उनकी बेटी को अगवा करा दिया है। पुलिस ने स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबरों के अनुसार 24 अगस्त की शाम एसएस लॉ कॉलेज की एलएलएम की छात्रा ने वीडियो वायरल किया। इसमें उसने स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से छात्रा लापता है। छात्रा के परिजनों ने स्वामी चिन्मयानंद पर बेटी को गायब करने की आशंका जताई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

स्वामी चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह की तहरीर पर एक मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज किया गया। इसमें स्वामी चिन्मयानंद से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था। तहरीर में कहा गया था कि रुपए न देने पर स्वामी को वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

थरूर बोले, राष्ट्रीय हित में सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को अभयदान मिलने की इनसाइड स्टोरी

NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

LIVE: NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

पाकिस्तान पर बोले ओवैसी, दुआ करें अल्लाह सीधी कर दे उनकी दुम

अगला लेख