Publish Date: Sat, 17 Nov 2018 (14:41 IST)
Updated Date: Sat, 17 Nov 2018 (14:44 IST)
सांकेतिक चित्र
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले में एक युवक को हाथियों के साथ सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। सेल्फी लेते समय एक हाथी ने उसे पटककर मार डाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के बड़गांव में हसीब अंसारी हाथियों के साथ सेल्फी लेने के लिए महुदी पहाड़ में अपने चार-पांच साथियों के साथ गया था। इसी बीच, सेल्फी लेने के क्रम में एक हाथी ने उसे पटककर मार डाला।
हसीब अंसारी की मौत की खबर मिलने के बाद उसकी दादी को गहरा सदमा पहुंचा, जिसके कारण मिर्जापुर में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से इस इलाके में हाथियों का काफी आतंक है। हाथियों के हमले एक अन्य व्यक्ति के भी मारे जाने की खबर है।