Hanuman Chalisa

सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी को, आपस में भिड़ने पर 1 आतंकी की मौत

सुरेश डुग्गर
गुरुवार, 27 जून 2019 (19:00 IST)
जम्मू। दक्षिण कश्मीर के सिरहामा, अनंतनाग में गुरुवार को हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू-कश्मीर, जिसे विलाया-ए-हिद भी कहते हैं, के 1 आतंकी को मौत के घाट उतार दिया। मारे गए आतंकी का शव हिज्ब के आतंकियों ने ही कथित तौर पर ग्रामीणों के हवाले किया है। 1 को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बीच सेना ने 1 और आतंकी को मार डाला है।
 
अनंतनाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सिरहामा, जो कि बिजबेहाड़ा के साथ सटा हुआ है, वहां हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने कथित तौर पर बैठक के लिए आईएसजेके के आतंकी आदिल अहमद डार को बुलाया। आदिल मूलतरू बिजबेहाड़ा के वांगहमा का रहने वाला है और उसने गत माह ही विलाया-ए-हिन्द से अपना नाता जोड़ा है।
 
बताया जाता है कि हिज्ब के आतंकियों ने उसे अकेला आते देख घेर लिया। उन्होंने पहले उससे उसके हथियार छीने और उसके बाद उन्होंने उसे गोली मार दी। इसके बाद हिज्ब के आतंकियों ने उसका शव स्थानीय लोगों को सौंप दिया।
 
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना और पुलिस ने घात लगाकर 1 आतंकी को ढेर कर दिया। बताया जाता है कि यह अभियान सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया था। जानकारी के अनुसार अभियान को अंजाम सिरहामा, बिजहेड़ा में दिया गया।
 
बताया जाता है कि 1 स्थानीय आतंकी को मार गिराया गया है। हमले में दोनों ओर से गोलियां चलीं जिसमें अंसार गजवात उल हिन्द का आतंकी मारा गया। मारा गया आतंकी पहले हरकत उल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ था लेकिन कुछ समय पहले वह अंसार में शामिल हो गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?

उत्तर भारत में ‘Heat Dome’ का कहर: 45°C पार जाएगा पारा, जानें आपके शहर के लिए IMD का रेड अलर्ट!

ईरान युद्ध का असर, महंगे होंगे कंडोम, दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने 20-30% दाम बढ़ाने का किया ऐलान

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

वोटिंग के बीच सुवेंदू अधिकारी ने खेला हिंदू कार्ड, बोले- रोने लगी हिंदू शादीशुदा दीदी

सभी देखें

नवीनतम

अब हर छात्र पर डिजिटल नजर : ‘अपार प्लस’ से UP में 2.68 करोड़ आईडी जनरेट, योगी सरकार का एजुकेशन ट्रैकिंग मॉडल बना मिसाल

लखनऊ में 24 को उत्तर जोन कृषि सम्मेलन, CM योगी और शिवराज सिंह चौहान समेत कई राज्यों के मंत्री होंगे शामिल

UP Board Result 2026 : बरेली की बेटियों का जलवा, सर्वोदय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रदेश में टॉप कर रचा इतिहास

CM योगी ने गोरखपुर को दी 497 विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती

Election 2026 : पश्चिम बंगाल में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा, 90 प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु में 82 प्रतिशत

अगला लेख