दीपावली सप्ताहांत के दौरान गोवा में 17 लोगों को समुद्र में डूबने से बचाया

Webdunia
बुधवार, 15 नवंबर 2023 (14:23 IST)
Goa: दीपावली सप्ताहांत के दौरान पूरे गोवा (Goa) में दस से अधिक अलग-अलग घटनाओं में 17 लोगों को समुद्र में डूबने से बचाया गया, जिनमें से 2 व्यक्ति कजाकिस्तान के थे। बचाव अभियान में शामिल एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि उत्तरी गोवा के अरामबोल समुद्र तट पर पानी के तेज बहाव में फंसने के बाद दोनों विदेशी नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकाला गया।
 
उसने बताया कि उसी समुद्र तट से दिल्ली और बेंगलुरु के 2 अन्य लोगों को भी बचाया गया। 'दृष्टि मरीन लाइफसेवर्स' के प्रवक्ता ने कहा कि शुक्रवार से रविवार के बीच उत्तर प्रदेश की तीन युवतियों को कलांगुट में समुद्र तट से बचाया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह की अन्य घटनाओं में 2 और व्यक्तियों को समुद्र तट से सुरक्षित निकाला गया।
 
प्रवक्ता ने बताया कि बचाव दल ने मंद्रेम, अगोंडा, कैवेलोसिम, मोरजिम और सिंक्वेरिम में भी बचाव अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि बचाव दल ने अपने अभियान के दौरान पांच वर्षीय और नौ वर्षीय 2 लापता लड़कियों को उनके अभिभावकों से भी मिलाया।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कंगाली की कगार पर Pakistan, नहीं कर पाएगा भारत का मुकाबला, 10 Points से समझिए

Cobra के साथ नागिन गीत पर बारात में जानलेवा डांस, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

एजाज खान के शो housearrest ने पार की अश्लीलता की हद, सोशल मीडिया पर उठी बैन की मांग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आया अमेरिका से फोन, पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर कही बड़ी बात

मोदी का मास्टरप्लान: पाकिस्तान का 'एंडगेम' तैयार, क्या टुकड़े-टुकड़े होगा पड़ोसी मुल्क?

सभी देखें

नवीनतम

Kedarnath Dham : आज से फिर खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 108 क्विंटल फूलों से सजाया मंदिर

Maharashtra : अवैध रूप से रह रहीं 6 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास का निधन, आग से झुलस गई थीं, 1 माह से चल रहा था इलाज

जम्मू-कश्मीर में आतंक पर नकेल, पुलिस ने श्रीनगर में 21 ठिकानों पर छापे मारे

युवाओं के भविष्य के लिए भाजपा के पास कोई दृष्टिेकोण नहीं : प्रियंका गांधी

अगला लेख
More