पत्रकार बनकर CM एकनाथ शिंदे से सवाल करना चाहते हैं संजय राउत

Webdunia
शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (18:09 IST)
Maharashtra News : शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि यदि पुलिस उन्हें अनुमति दे तो वह 16 सितंबर को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के यहां आयोजित होने वाले संवाददाता सम्मेलन में एक पत्रकार के रूप में शामिल होंगे।
 
मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस हर साल 17 सितंबर को मनाया जाता है। इस मौके पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को औरंगाबाद में आयोजित होने वाली है। मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस मराठवाड़ा के भारत के साथ एकीकरण का प्रतीक है जब 17 सितंबर, 1948 को सुरक्षाबलों ने हैदराबाद पर आक्रमण करके निज़ाम और उसकी रजाकार इकाइयों को परास्त कर दिया था।
 
राउत ने एक मराठी समाचार चैनल से कहा, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को औरंगाबाद में होगी। यदि पुलिस अनुमति दे और मुझे रोके नहीं, तो मैं बैठक के बाद एक पत्रकार के रूप में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संवाददाता सम्मेलन में शामिल होऊंगा।
राउत राज्यसभा सदस्य के साथ ही शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक हैं। उन्होंने कहा, मैं सिर्फ यह देखना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री शिंदे कितना झूठ बोलते हैं।।
 
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के समय औरंगाबाद दौरे का उद्देश्य पूछे जाने पर, राउत ने कहा, हमें पता चला कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह औरंगाबाद का दौरा करने वाले हैं। वह हमसे दिल्ली में नहीं मिलते हैं। इसलिए हम शिवसैनिकों ने उनसे यहीं मिलने की योजना बनाई क्योंकि यह हमारी अपनी भूमि है। हालांकि उनका दौरा रद्द हो गया है।
 
उन्होंने औरंगाबाद में कैबिनेट बैठक के खर्च को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, उन्हें शान-शौकत दिखाने की आदत है। उन्होंने औरंगाबाद में होटल बुक किए हैं। यह राज्य को पीछे ले जाएगा। होटल बुक करना और किराए पर कार लेना जनता के पैसे की बर्बादी है।
 
राउत ने राज्य सरकार पर मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए पूर्व में की गई घोषणाओं को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मराठवाड़ा क्षेत्र के विकास के लिए 2016 में 49000 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की गई थी। अब तक कितने वादे पूरे हुए हैं? अब कहा जा रहा है कि सरकार 40000 करोड़ रुपए के एक और पैकेज की घोषणा करेगी। सरकार को बताना चाहिए कि पहले किए गए वादे में से कितने वादे पूरे हुए हैं?
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

अगला लेख
More