संजय राउत बोले, पिता-पुत्र दोनों जेल जाएंगे, इंतजार कीजिए

Webdunia
बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (11:32 IST)
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं और व्यवसायियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने और पूर्व सांसद किरीट सोमैया को निशाना बनाने के एक दिन बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि ‘पिता-पुत्र’ दोनों जेल जाएंगे।
 
उन्होंने मराठी में ट्वीट किया, 'पिता-पुत्र दोनों जेल जाएंगे। इंतजार कीजिये। बैरक का सेनिटाइजेशन किया जा रहा है।' उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया।
 
मंगलवार को मुंबई में शिवसेना मुख्यालय पर एक संवाददाता सम्मेलन में राउत ने सोमैया पर आरोप लगाया था कि उनके पुत्र के, पीएमसी बैंक घोटाले के आरोपी के साथ संबंध हैं।
 
सोमैया लगातार शिवसेना के बड़े नेताओं और महा विकास आघाडी के अन्य नेताओं के विरुद्ध आरोप लगाते रहे हैं। राउत ने कहा था कि किरीट के बेटे नील सोमैया का राकेश वाधवान से संबंध है जो पीएमसी बैंक घोटाले का एक आरोपी है।
 
राउत ने यह भी कहा था कि वह इस संबंध में उचित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सारे दस्तावेज सौंपेंगे। राउत ने पीएमसी मामले में पिता और पुत्र की गिरफ्तारी की भी मांग की थी। आरोपों का खंडन करते हुए किरीट सोमैया ने कहा था कि वह किसी भी प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं।
 
सोमैया ने कहा था कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं कभी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं रहा। किसी भी जांच के लिए तैयार हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह के समर्थन में आईं विधायक उषा ठाकुर, बोलीं- कई बार जुबान फिसल जाने से भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं

Pakistan को इस तरह खुफिया जानकारियां पहुंचा रही थी YouTuber ज्योति मल्होत्रा, 6 लोगों सहित गिरफ्तार

तुर्की के सेब क्यों खटक रहे हैं भारत की आंखों में, क्या है भारतीय सेब और टर्की के सेब में अंतर

पाकिस्तान पर एक ओर वॉटर स्ट्राइक की तैयारी, क्या है चिनाब पर भारत का नया प्लान?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

अगला लेख