उत्तर प्रदेश : संजय निषाद की पार्टी ने की उप मुख्यमंत्री पद की मांग

Webdunia
गुरुवार, 24 जून 2021 (01:15 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले खुद के लिए उप मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग की है।

पार्टी अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अगर उन्हें उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ती है तो वह खुशी-खुशी चुनाव जीत जाएगी। अगर वे हमें चोट पहुंचाएंगे तो वे भी खुश नहीं रहेंगे।
ALSO READ: राहुल ने कीं पंजाब के कई कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकें, रावत बोले- जुलाई के शुरू में हल हो जाएंगे मुद्दे
उन्होंने कहा कि प्रदेश की 160 से अधिक विधानसभा की सीटों पर निषाद व उनकी अन्य उपजातियों का दबदबा है। 70 क्षेत्रों में निषाद समुदाय की आबादी 75 हजार से ज्यादा है। निषाद पार्टी 100 सीट जीतने का संकल्प लेकर बूथ स्तर पर काम कर रही है। यही जाति भाजपा को विजय दिलाती है। पिछली सरकारों ने उनकी जाति के लोगों पर जो मुकदमे दर्ज कराए हैं उन्हें वापस लिया जाए।
ALSO READ: Vaccination पर चिदंबरम के तंज का नड्डा ने दिया जवाब, बोले- भारत लंगड़ा नहीं रहा बल्कि दौड़ रहा है...
गौरतलब है कि डॉ. निषाद ने हाल ही में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी को उचित सीटें देने की मांग की थी। इसके अलावा उन्‍होंने केंद्र और प्रदेश सरकार में एक-एक मंत्री पद की भी मांग की थी।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

अगला लेख
More