sawan somwar

मौसम अपडेट : दिल्ली में जून के अंत तक मानसून के पहुंचने की संभावना कम

Webdunia
गुरुवार, 24 जून 2021 (00:47 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में जून के अंत तक भी मानसून आने की संभावना नहीं है और तब तक शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बुधवार को सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने मंगलवार को बताया कि केरल में दो दिन की देरी से पहुंचने के बाद मानूसन पूर्वी, मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में सात से दस दिन पहले ही पहुंच गया। हालांकि दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, हरियाणा और पंजाब समेत देश के बाकी हिस्सों में मानसून के अगले सात दिनों के दौरान पहुंचने की संभावना नहीं है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में 26 जून के आसपास हल्की बारिश का अनुमान है लेकिन इस क्षेत्र को मानसून की बारिश के लिए और इंतजार करना होगा।
ALSO READ: राहुल ने कीं पंजाब के कई कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकें, रावत बोले- जुलाई के शुरू में हल हो जाएंगे मुद्दे
मौसम विभाग ने पहले अनुमान जताया था कि दिल्ली में निर्धारित कार्यक्रम से 12 दिन पहले 15 जून तक मानसूनी हवाएं चल सकती हैं। सामान्य तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है।
ALSO READ: Vaccination पर चिदंबरम के तंज का नड्डा ने दिया जवाब, बोले- भारत लंगड़ा नहीं रहा बल्कि दौड़ रहा है...
एक निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने बताया कि पिछले साल 25 जून को दिल्ली में मानसूनी हवाएं चली थीं और 29 जून तक पूरे देश में पहुंच गई थीं। एजेंसी के अधिकारी महेश पालावत ने बताया कि दिल्ली में जून के अंत के आसपास ही मानूसन की बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, पश्चिमी हवाएं उत्तर पश्चिम भारत के बाकी के हिस्सों में कुछ दिनों के लिए मानूसन को पहुंचने से रोक रही हैं। इनके कम से कम एक हफ्ते तक और रहने की उम्मीद है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी अरब के नए रक्षा समझौते पर भारत की नजर, MEA बोला- राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे जरूरी कदम

पूर्वी यूपी की बदली तस्वीर, युवा शक्ति से अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार, तीन गुना से ज्यादा बढ़ी प्रति व्यक्ति आय- सीएम योगी

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

CM पुष्करसिंह धामी का ऐलान, जल्द शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026, प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी

कंधों पर कांवड़, दिल में मम्मी-पापा की लंबी उम्र की चाह, नन्ही महक और अनन्या की कहानी, 11 लीटर गंगाजल के साथ हरिद्वार से मेरठ तक की यात्रा

अगला लेख