dharma sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रेप के आरोपी से जेल में मिलने गए साक्षी महाराज,‍ दिया धन्यवाद

Advertiesment
Sakshi Maharaj
लखनऊ। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज बुधवार को सीतापुर जिला जेल गए और उन्होंने बलात्कार के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीपसिंह सेंगर से मुलाकात की।
 
मुलाकात के बाद साक्षी महाराज ने कहा कि हमारे यहां के लोकप्रिय विधायक कुलदीप सेंगर यहां काफी समय से हैं, चुनाव के बाद उनका धन्यवाद करना उचित समझा इसलिए आया।
 
सीतापुर जिला जेल के अधीक्षक डीसी मिश्रा ने बताया कि साक्षी महाराज यहां आए। वे सांसद हैं, उन्हें पूरा प्रोटोकॉल मिला। आज ईद है और विश्व पर्यावरण दिवस है, वह कुछ समय के लिए रुके और उन्हें जेल में की जा रही बागवानी के बारे में जानकारी दी गई। उन्नाव के सांसद ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण भी किया।
 
उन्होंने जेल के लिए 1000 पौधे देने का वादा किया, साथ ही जेल में बंद कैदियों द्वारा ईद और रोजा मनाए जाने के बारे में जानकारी हासिल की। यह पूछने पर कि क्या साक्षी महाराज सेंगर से मिले तो जेल अधीक्षक ने कहा कि 2 मिनट की मुलाकात हुई। सेंगर चार बार के विधायक हैं और बलात्कार के आरोपी हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

INDvSA : वर्ल्ड कप 2019 के पहले ही मैच में रोहित शर्मा का पहला शतक