Publish Date: Wed, 24 Oct 2018 (14:25 IST)
Updated Date: Wed, 24 Oct 2018 (14:33 IST)
कोच्चि। केरल के सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली बीएसएनएल की कर्मी रेहाना फातिमा का तबादला शहर के पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में कर दिया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि स्थानीय बोट जेटी शाखा की ग्राहक सुविधा इकाई में तकनीशियन के तौर पर काम करने वालीं फातिमा का मंगलवार को पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में तबादला कर दिया गया। इस एक्सचेंज में उन्हें जनसंपर्क का काम नहीं करना होगा।
बहरहाल, सूत्रों ने बताया कि फातिमा ने कर्तव्य में कोई लापरवाही नहीं बरती है। सबरीमाला कर्म समिति ने मंगलवार को पलारीवत्तोम के बीएसएनएल दफ्तर तक विरोध मार्च कर फातिमा के निष्कासन की मांग की थी। केरल मुस्लिम जमात काउंसिल ने लाखों हिन्दू श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत करने को लेकर फातिमा को मुस्लिम समुदाय से निष्कासित कर दिया था। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Wed, 24 Oct 2018 (14:25 IST)
Updated Date: Wed, 24 Oct 2018 (14:33 IST)