Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना, 8 की मौत, 2 घायल

हमें फॉलो करें कर्नाटक में सड़क दुर्घटना, 8 की मौत, 2 घायल
, शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (19:17 IST)
मांड्या। कर्नाटक के नागमंगला तालुक जिले में रामेनहाल के पास गुरुवार की देर रात कार और वैन में हुई जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 2 लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। आज 2 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार के कार्यक्रम में शामिल होने कुनिगल जा रहे थे, तभी जेवार्गी-चामाराजनगर राजमार्ग पर यह हादसा हो गया। बेलुरु पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बैन के बाद David warner का पहला शतक, पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया मजबूत