Publish Date: Thu, 04 Aug 2016 (08:28 IST)
Updated Date: Thu, 04 Aug 2016 (08:45 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने गुड़गांव में 19 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है जो एक पंचायत समिति का पूर्व अध्यक्ष भी है। पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पीड़िता द्वारा 31 जुलाई को दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार सदर गुड़गांव थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की को उसके माता-पिता एक रोग के इलाज के लिए गुड़गांव जिले के सोहना में तांत्रिक के पास ले गए जिसने रोग ठीक करने का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Thu, 04 Aug 2016 (08:28 IST)
Updated Date: Thu, 04 Aug 2016 (08:45 IST)