Publish Date: Mon, 08 Jan 2018 (23:46 IST)
Updated Date: Mon, 08 Jan 2018 (23:48 IST)
तिरुनेलवेली (तमिलनाडु)। तुरुनेलवेली में 33 वर्षीय एक स्कूल शिक्षक को अपनी मंगेतर के साथ दुष्कर्म करने और इसके बाद शादी से इंकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संबंधित महिला के माता-पिता की शिकायत पर रमेश कुमार को गिरफ्तार करके पुलिस ने एक अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों की शादी इस महीने के अंत में होने वाली थी। इनकी सगाई पांच नवंबर को हुई थी।
पुलिस ने बताया कि पुरुष अपने मंगेतर से दो मौकों 19 नवंबर और पांच दिसंबर को उसके घर पर मिला था, जहां उसने अपनी मंगेतर से ‘दुष्कर्म’ किया। बाद में व्यक्ति ने अपनी मां से इस शादी को तोड़ देने को कहा था।
व्यक्ति के इस कदम से स्तब्ध महिला ने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद ऑल वुमन पुलिस स्टेशन में पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया कि निरीक्षक पद्मावती ने मामले की जांच करके व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। (भाषा)