sawan somwar

अजमेर में मेयो कॉलेज के छात्र के साथ छह सहपाठियों ने किया दुष्‍कर्म, मामला दर्ज

Webdunia
गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (15:24 IST)
अजमेर। अजमेर के मेयो बॉयज कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यौन शोषण करने वाले उसी की कक्षा के ही छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
 
पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्रों द्वारा धमकाने, मारपीट करने और उसका यौन शोषण किए जाने के बाद पीड़ित छात्र स्कूल की ऊंची दीवार फांदकर वहां से भागने में कामयाब हुआ। घटना के दो दिन बाद जब पीड़ित के पिता ने अपने पुत्र से बात करने के लिए मेयो स्कूल में फोन किया, तब उसके गायब होने की जानकारी उन्हें मिली।
 
दो दिन तक छात्र शिक्षण संस्था से गायब रहा, इसकी भनक ड्यूटी पर तैनात स्टाफ तक को नहीं लगी और तो और स्ट्डी के टाइम, हॉस्टल में और भोजन के समय भी किसी स्टाफ ने पीड़ित छात्र के बारे में पड़ताल नहीं की। संस्था में हड़कंप तो तब मचा जब पीड़ित के पिता ने बेटे के साथ हुए कुकृत्य की जानकारी संस्था प्रशासन को दी।
 
 
पीड़ित छात्र के पिता ने अजमेर एसपी राजेश सिंह को शिकायत दी। जिसके आधार पर अलवर गेट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर मौके का मुआयना किया। साथ ही पीड़ित छात्र की ओर से पुलिस को बताए नामजद तीन विद्यार्थियों से पूछताछ की गई। 
 
इसके अलावा अन्य छात्रों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। इधर, शिक्षण संस्था का प्रशासन बदनामी के डर से सामने आने को तैयार नहीं है। वहीं शिक्षण संस्था के ऊंचे रसूख के चलते पुलिस अपना मुंह नहीं खोल रही। हमने जिला पुलिस अधीक्षक से इस मामले की जानकारी के लिए संपर्क साधा, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला है। 

सम्बंधित जानकारी

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

6 दिन तक मृत बच्चे को पीठ पर लेकर तैरती रही मां डॉल्फिन, VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

15 अगस्त 2026: स्कूल या कॉलेज में भाषण देना है? चुनें ये 5 दमदार टॉपिक्स

राहुल-रिजिजू मुलाकात बेनतीजा: 'गृह मंत्री दें जवाब, पीएम मांगे माफी... तभी होगी बात', परिसीमन बिल पर संसद में फंसा पेच!

Fact-Check: क्या दतिया उपचुनाव हारने के बाद BJP ने हजारों नेताओं को बाहर निकाला?

अगला लेख