Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

शादी का झांसा देकर किशोरी से बलात्कार

हमें फॉलो करें शादी का झांसा देकर किशोरी से बलात्कार
महोबा , रविवार, 15 अक्टूबर 2017 (12:42 IST)
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक किशोरी से बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है।
 
पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया कि शहर के एक कॉलेज की आठवीं कक्षा की छात्रा से युवक राजू ने प्रेम संबंध बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। छात्रा के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि झांसी जिले के बंगरा का मूल निवासी आरोपी युवक पिछले कुछ समय से यहां बहन के पास रह कर पढ़ाई कर रहा था। किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपी की तलाश की जा रही है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली मेट्रो ने बदला यह नियम, यात्री परेशान...