Festival Posters

चित्तौड़गढ़ पांच छात्रों ने किया महिला से दुष्कर्म

Webdunia
मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (14:37 IST)
चित्तौडगढ़। राजस्थान के चित्तौडगढ़ शहर स्थित जाट छात्रावास में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सभी आरोपी छात्र हैं। 
 
वृत्ताधिकारी गजेंद्रसिंह ने बताया कि शहर की एक कच्ची बस्ती निवासी तीस वर्षीय घरों में खाना बनाने वाली महिला ने सदर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया कि सोमवार सुबह उसके मोबाइल पर एक फोन आया जिसने उसे खाना बनाने के लिए सेंथी स्थित जाट छात्रावास बुलाया, जहां पर मौजूद करीब आधा दर्जन छात्रों ने पहले तो उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और बाद में एक कमरे में ले गए, जहां पर पांच छात्रों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
 
घटना के बाद सभी उसे वहीं छोडक़र फरार हो गए। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह किसी भी आरोपी को नहीं पहचानती है। पुलिस ने तत्काल ही रिपोर्ट दर्ज कर देर रात उसका जिला चिकित्सालय में मेडिकल भी करवाया तथा पीड़िता के दिये मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 
 
इधर जिला जाट समाज के अध्यक्ष पूर्व विधायक व डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट जो छात्रावास के संरक्षक भी हैं, द्वारा कथित तौर पर इस मामले में छात्रों के भविष्य का हवाला देते हुए पुलिस पर दबाव बनाने की जानकारी भी सामने आई है। शहर में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

बुंदेलखंड में 98 प्रतिशत से अधिक घरों तक नल से जल

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

योगी सरकार ने किसानों को बनाया यूपी की समृद्धि का भागीदार

पांडुलिपियों, दुर्लभ ग्रंथों को सहेजकर डिजिटल रूप देगी योगी सरकार

अगला लेख