सोनिया गांधी के निजी सचिव पर रेप केस, महिला को दिया था शादी का झांसा

Webdunia
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ 26 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म, आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है। महिला ने उत्तम नगर थाने में 25 जून को एक शिकायत मिली थी।
 
पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और शादी का वादा किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और किसी को इस बारे में बताने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी।
 
द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एम हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तम नगर थाने में 25 जून को एक शिकायत मिली थी। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक मामला दर्ज किया गया। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस 71 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है, जो एक वरिष्ठ नेता के निजी सचिव के तौर पर काम करते हैं। डीसीपी ने नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि माधवन के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। हालांकि माधवन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। 
 
अधिकारियों ने कहा कि महिला दिल्ली में रहती है और उसके पति की 2020 में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने कहा कि महिला का पति कांग्रेस के कार्यालय में काम करता था। साथ ही, उन्होंने कहा कि महिला का पति होर्डिंग लगाता था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More