Hanuman Chalisa

रेप की कोशिश, चाची ने गुप्तांग काटा (वीडियो)

अवनीश कुमार
बुधवार, 2 मई 2018 (13:56 IST)
इटावा। यूपी के इटावा जिले के एक गांव में दुष्कर्म के इरादे से घर में घुसे शख्‍स से अपनी इज्‍जत बचाने की खातिर एक महिला ने युवक का गुप्तांग काट दिया। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बसरेहर इलाके के दुर्गापुर गांव में मंगलवार रात के अंधेरे में महिला को अकेली देख एक शख्स घर में घुस गया और उसने महिला को दबोच लिया। अपनी इज्जत बचाने के लिए महिला ने हिम्मत दिखाते हुए सब्जी काटने वाले चाकू से युवक के गुप्तांग पर वार कर दिया। 
 
इसके बाद उसने खुद ही स्‍थानीय पुलिस को फोनकर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेप की कोशिश करने वाले शख्‍स को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया है। उसकी हालत ‍खतरे से बाहर है। 
देर रात महिला की ओर से आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ बसरेहर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इटावा के एसपी अशोक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी महिला का भतीजा है। 
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका भतीजा पिछले कई महीनों से उस पर बुरी नजर रखता आ रहा था। मीडियाकर्मियों के सवाल के जवाब में महिला ने कहा कि इस तरह के लोगों का यही हश्र होना चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

LIVE: लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित, CJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

आज से मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC बिल पेश करेगी सरकार, जानें बिल का खास बातें?

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी ने लगाया गले तो आशुतोष तिवारी ने मंच से ही मांग लिए बीजेपी के लिए वोट

अगला लेख