sawan somwar

पैदल रामदेवरा जा रहे 7 श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत

Webdunia
रविवार, 18 अगस्त 2019 (15:48 IST)
जयपुर। राजस्थान के पाली जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तेज गति कार ने रामदेवरा जा रहे 7 पैदल श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी जिनमें से 3 महिला श्रद्धालुओं की उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गए।
 
थाना अधिकारी प्रेमाराम ने रविवार को बताया कि ब्यावर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालपुरा घाटा के पास एक तेज गति से जा रही कार ने रामदेवरा जा रहे 7 पैदल श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी जिससे सुगरी मेहरात (40), पूजा रावत (18) और पताशी मेहरात (58) की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि सुल्तान, गन्नी, काजन और पार्वती घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि टक्कर मारने के बाद घटनास्थल से फरार हुए कार चालक देवकरण (65) को 2 किलोमीटर दूर गिरफ्तार किया गया। उस पर भादंसं की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

कैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने संजोया मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादों को

नेपाल की बाढ़ में फंसे 320 भारतीयों से संपर्क नहीं, खरगे ने PM मोदी और अमित शाह से की बड़ी मांग

नेपाल की त्रासदी में विदिशा की स्वाति बागरेचा लापता, 26 अगस्त से परिवार से संपर्क टूटा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

अगला लेख