Hanuman Chalisa

भाजपा विधायक ने कहा, जो लड़की पसंद हो बता दो, मैं उठवा लूंगा

Webdunia
मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (21:11 IST)
(तस्वीर सौजन्य : ट्‍विटर) 
मुंबई। महाराष्ट्र के भाजपा विधायक ने विवादास्पद बयान देकर हड़कंप मचा दिया है। सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक राम कदम ने युवाओं को स्पष्ट रूप से कहा कि आप जिस लड़की को पसंद करते हैं, अगर वह आपके प्रस्ताव को ठुकराती है तो मैं उसे उठवा लूंगा। 
 
 
मुंबई में उपनगर घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार रात एक ‘दही हांडी’ कार्यक्रम के दौरान विधायक राम कदम ने यह टिप्पणी की। कदम घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। एक वीडियो क्लिप में उन्हें भीड़ को यह कहते हुए सुना गया है, ‘आप (युवा) किसी भी काम के लिए मुझसे मिल सकते हैं।’
 
कदम आगे कहते हैं कि उन्हें मदद के लिए ऐसे भी कुछ युवाओं के अनुरोध मिले हैं, जिनके प्रस्ताव को लड़की ने ठुकरा दिया था। वीडियो में भीड़ को संबोधित करते हुए वह कहते हैं, ‘मैं मदद करूंगा, 100 प्रतिशत। अपने माता-पिता के साथ (मेरे पास) आइए। अगर माता-पिता इस पर रजामंदी देते हैं तो मैं क्या करूंगा? मैं उस लड़की का अपहरण कर लूंगा और उसे (शादी के लिए) आपके हवाले कर दूंगा।’
 
वीडियो में कदम भीड़ को अपना मोबाइल नंबर साझा करते हुए भी सुने गए हैं। इस वीडियो क्लिप के बारे में पूछे जाने पर कदम ने कहा कि उनकी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। हालांकि उनकी टिप्पणियों पर राकांपा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। राकांपा ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां सत्तारूढ़ पार्टी के ‘रावण-सरीखे’ चेहरे को सामने लेकर आई हैं।
 
महाराष्ट्र राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि कदम लड़कियों के अपहरण के बारे में बोल रहे थे। मलिक ने संवाददाताओं से कहा, ‘कदम ने जो भी कहा वह भाजपा के रावण-सरीखे चेहरे का खुलासा करती है। कदम ने कहा कि वह किसी लड़के के लिए एक लड़की का अपहरण करेंगे, इसलिए उनको ‘रावण' कदम कहना चाहिए।’ 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, पटना में छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशन किए बंद, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

ट्रंप का बड़ा फैसला! जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ से भारत की फार्मा इंडस्ट्री को कितना होगा नुकसान?

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

अगला लेख