Rajasthan By-Elections Result 2021 : राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस ने 2 और भाजपा ने 1 सीट जीती

Webdunia
रविवार, 2 मई 2021 (19:10 IST)
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा की तीन सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस दो व भाजपा एक सीट पर जीती है। निर्वाचन आयोग के अनुसार सहाड़ा व सुजानगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तथा राजसमंद सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज कुमार मेघवाल जीते। उन्हें 79,253 वोट मिले जबकि भाजपा के प्रत्याशी खेमाराम को 43,642 वोट मिले।
 
सहाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री देवी ने भाजपा के डॉ. रत्नलाल जाट को 42,200 वोटों से हराया। गायत्री देवी को 81,700 (58.21%) व जाट को 39,500 (28.14%) वोट मिले। राजसमंद में भाजपा की दीप्ति माहेश्वरी 5310 मतों से जीतीं। दीप्ति को 74,704 (49.74 %) वोट व कांग्रेस के तनसुख बोहरा को 69,394 (46.21%) वोट मिले।
 
उल्लेखनीय है कि इन तीनों ही सीटों पर दिवंगत विधायकों के संबंधी जीते हैं। सुजानगढ़ सीट से जीते मनोज कुमार, दिवंगत विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल के पुत्र हैं, सहाड़ा सीट से जीतीं गायत्री देवी इसी सीट से दिवंगत विधायक कैलाश त्रिवेदी की पत्नी व राजसमंद सीट से जीती दीप्ति माहेश्वरी दिवंगत विधायक किरण माहेश्वरी की पुत्री हैं। भंवरलाल मेघवाल, कैलाश त्रिवेदी व किरण माहेश्वरी का निधन होने के कारण ही उक्त सीटें खाली हुई थीं।
 
मुख्यमंत्री गहलोत ने पार्टी के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए ट्वीट किया- सहाड़ा (भीलवाड़ा) से कांग्रेस उम्मीदवार गायत्री देवी व सुजानगढ़ (चूरू) से मनोज मेघवाल को विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राजसमंद उपचुनाव भी सभी ने एकजुट होकर लड़ा और यहां भाजपा की जीत का अंतर बेहद सामान्य रहा है।'
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद और समर्थन देकर क्षेत्र की जनता ने हमारी सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है और विकास की कड़ी-से कड़ी जोड़ी है इसके लिए मैं मतदाताओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।

कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी बधाई देता हूं। कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने इसे कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन बताते हुए मुख्यमंत्री गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पदाधिकारी, मंत्रिमण्डल और तैनात पर्यवेक्षकों/प्रभारियों को बधाई दी।
 
उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस सरकार के कार्य पर जनता की मुहर- प्रभारियों की जमीनी मेहनत और एकता का परिणाम है! कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट किया,“राजस्थान की कांग्रेस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल के बाद तीन उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी के वोट में 10% की बढ़ोतरी सरकार के सुशासन और जनता में कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता का परिचायक है।” उन्होंने कहा कि जनता ने पार्टी और सरकार पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसे हम कभी कमजोर नहीं पड़ने देंगे।' 
 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि हार-जीत राजनीति का एक पहलू है। पहले भी परिणाम हमारे पक्ष या प्रतिकूल आते रहे हैं, जीत हमें और अच्छा काम करने की चुनौती देती है और पराजय सीख देती है। हम पूरे मनोबल और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे और जो कमियां रही हैं उनको दूर करेंगे। संकल्प के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने राजसमंद सीट पर जीत दर्ज करने वाली पार्टी उम्मीदवार दीप्ति माहेश्वरी को बधाई दी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख