Publish Date: Mon, 30 Oct 2017 (10:50 IST)
Updated Date: Mon, 30 Oct 2017 (11:25 IST)
कोटा (राजस्थान)। यहां के अनंतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय एक युवती के साथ उसके पड़ोस में रह रहे एक व्यक्ति ने कई बार कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजेश मेश्राम ने बताया कि लड़की के माता-पिता ने शनिवार को एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद विजयेन्द्र सिंह उर्फ गज्जू (27) पर मामला दर्ज किया गया और पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया गया है।
डीएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी लगभग 1 साल से लड़की का यौन शोषण कर रहा था और किसी भी व्यक्ति को इसके बारे में बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। उन्होंने बताया कि युवती को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया है। (भाषा)