sawan somwar

कुख्यात अपराधी राजा खान की गोली मारकर हत्या

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (14:38 IST)
सीवान। बिहार के सीवान जिले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मिन्हाज खान की हत्या के मुख्य आरोपी राजा खान की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि राजा खान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव तख्त गांव आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उक्त गांव की घेराबंदी की। 
 
पुलिस के आने की भनक मिलते ही राजा खान निकट के ख्वासपुर-नंदपुर गांव चला गया। ग्रामीणों को जब इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने राजा को पकड़ लिया और उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने राजा खान की उसकी ही पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी।
 
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने और उग्र लोगों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और बाद में उनके नही मानने पर हवा में गोलियां चलाईं।
 
गौरतलब है कि राजा खान ने 29 जुलाई की रात जिले के शेखपुरा गांव निवासी और राजद नेता मिन्हाज खान की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि राजद नेता की हत्या के बाद से ही पुलिस राजा खान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। राजा खान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

नवीनतम

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

तेजस्वी यादव हिरासत में, पटना में RJD के मार्च पर हंगामा, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

आखिर क्‍यों CM विजय थलापति ने वापस लिया स्‍टूडेंट को कॉकरोचों से दूर रखने वाला आदेश, क्‍या है वजह?

राम मंदिर के नाम पर बिक रही मिठाई पर CCPA सख्त, Amazon पर 1 लाख जुर्माना

पत्नी का शारीरिक संबंध से इनकार करना और झगड़ना क्रूरता, हाईकोर्ट ने भी लगाई तलाक पर मुहर

अगला लेख