हिमाचल में बारिश का कहर, वर्षाजन्य हादसों में 43 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 (23:31 IST)
Heavy rains in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में 24 जून को मानसून के आगमन के बाद से राज्य में वर्षाजनित घटनाओं में अब तक 43 लोगों की मौत हुई है और प्रदेश को करीब 352 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। राज्य के आपात अभियान केन्द्र ने यह जानकारी दी। राज्य में पिछले दो सप्ताह में कम से कम 79 लोग घायल हुए हैं और 4 लोग लापता हैं।
 
अधिकारियों के अनुसार, केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचित प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूस्खलन, आकस्मिक बाढ़ और बादल फटने में अभी तक एक व्यक्ति की मौत हुई है। लेकिन राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित आपदाओं- सड़क दुर्घटनाएं, डूबने, आग लगने, सांप काटने, ऊंचाई से गिरने, बिजली का करंट लगने और अन्य वजहों से 42 लोगों की मौत हुई है।
 
राज्य के आपात अभियान केन्द्र के अनुसार, राज्य में 17 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई जबकि 8 लोगों की मौत ऊंचाई से गिरने से और 7 लोगों की डूबने से हुई।
 
सिरमौर जिले के पोंटा साहिब में बृहस्पतिवार की रात एक गुरुद्वारे की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान हरिद्वार के मिलनदीप सिंह के रूप में हुई है।
 
श्मशान में 130 लोग फंसे : अधिकारियों ने बताया कि ऊना जिले में, एक नाले में बाढ़ आने के बाद चढ़तगढ़ गांव के श्मशान में लगभग 130 लोग फंस गए। ग्रामीणों को अपनी जान बचाने के लिए जलती चिता को छोड़कर पास की छतों पर चढ़ना पड़ा।
 
ऊना के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) विश्वदेव मोहन चौहान मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग की मदद से ग्रामीणों को बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद सभी लोगों को बचा लिया गया हैं। उन्होंने बताया कि करीब 168 सड़कें बंद हैं जिनमें से 107 आज रात तक खोल दी जाएंगी।
 
स्थानीय लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम दत्यार के पास भूस्खलन के बाद सोलन जिले में कसौली-गढ़खल-धर्मपुर सड़क यातायात के लिए बंद कर दी गई। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 5 (शिमला-चंडीगढ़) पर भी कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।
 
बृहस्पतिवार रात से राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और शिमला में 50 मिमी, सराहन में 43.5 मिमी, ऊना में 31 मिमी, सोलन में 22.5 मिमी, जुब्बारहट्टी में 20 मिमी और भरमौर में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई। स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय ने 9 जुलाई तक मैदानी, निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

IPL 2025 पाक से तनाव के बीच रोका गया, पंजाब-दिल्ली मैच रद्द होने के बाद फैंस ने लगाए पाकिस्तान विरोधी नारे

LIVE: होशियापुर में खेत से मिली पाकिस्तानी मिसाइल, पठानकोट में सर्च ऑपरेशन

India Pakistan war : चंडीगढ़ में फिर बजाया गया हवाई सायरन, निवासियों को घरों में रहने की दी गई सलाह

भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच बोले सीएम योगी, अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है आतंकवाद का पनाहगाह

एक ही रात में पाकिस्‍तान की हालत खस्‍ता, मांगने लगा पैसों की भीख, वित्त मंत्रालय ने मांगा लोन

अगला लेख
More