ganesh chaturthi

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओडिशा में आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के 8 परिसरों पर छापे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vigilance department

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

भुवनेश्वर , सोमवार, 18 अगस्त 2025 (12:32 IST)
Raids on premises of engineer: ओडिशा सतर्कता विभाग (Vigilance Department) के अधिकारियों ने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के आरोप में एक सरकारी इंजीनियर के परिसरों पर सोमवार को तलाश अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंगुल सिंचाई प्रभाग के अधीक्षण अभियंता (SE) के कार्यालय और 8 स्थानों पर उनसे जुड़े परिसरों पर छापेमारी जारी है।ALSO READ: ED गोवा में कई स्थानों पर की छापेमारी, किया 1000 करोड़ के भूमि घोटाले का खुलासा
 
अधिकारी ने बताया कि ये स्थान भुवनेश्वर, राउरकेला, सुंदरगढ़, अंगुल और गंजाम जिले के पुरुषोत्तमपुर में हैं। उन्होंने कहा कि 3 पुलिस उपाधीक्षक, 10 निरीक्षक, 4 सहायक उपनिरीक्षक और अन्य सहायक कर्मचारियों वाली सतर्कता टीम छापेमारी कर रही है। सतर्कता विभाग, सुंदरगढ़ के विशेष न्यायाधीश द्वारा तलाशी वारंट जारी किए जाने के बाद छापेमारी शुरू की गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्रपति के पुलिस पदक से अलंकृत एएसपी अंजना तिवारी