sundarkand

गरीबों के लिए खाद्यान्न का पैसा अब सीधे उनके खाते में

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (12:54 IST)
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का प्रयास है कि गरीबों की भलाई हेतु निर्धारित राशि का लाभ उन्हें मिले और इसके लिए गरीबों के खाते में सब्सिडी राशि के सीधे हस्तांतरण की व्यवस्था शुरू की गई है। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में यह बात कही।
 
उन्होंने कहा कि आज इसके नतीजे भी दिखने लगे हैं। 1 साल में गरीबों के हक के 225 करोड़ रुपए बिचौलियों के पास जाने से बचे। यह राशि गरीबों के ऊपर ही खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था बिचौलियों से मुक्त होगी। गरीबों को अनाज का पैसा अब उनके खाते में सीधे भेजा जाएगा।
 
दास बुधवार को नगड़ी प्रखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न राशि के अग्रिम प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के शुभारंभ के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
 
कार्यक्रम में खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सरयू राय ने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत हो, तो तत्काल इसकी सूचना अपने जिले के अधिकारी को दें। हर राशन दुकान के लिए निगरानी समितियों का गठन किया जाएगा। इसमें उसी क्षेत्र के 8-9 लोगों को शामिल किया जाएगा। 1800-212-5512 टोल फ्री नबंर पर भी शिकायत कर सकते हैं। शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाएगा।
 
कार्यक्रम में सांसद रामटहल चैधरी, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, अपर मुख्य सचिव अमित खरे, राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष सुधीर प्रसाद, विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

नवीनतम

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

जानिए कौन हैं MP के 20 साल के ‘बिट्टू तबाही’ और क्यों हो रही है इनकी तारीफ!

थिएटर में चप्पल उतारकर फिल्म देख रहे थे मुस्लिम बुजुर्ग, 'हनुमान अंश' का यह वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड: सीएम धामी ने 9.91 लाख से अधिक पेंशनर्स के खातों में ट्रांसफर किए 147 करोड़, 5,605 नए लाभार्थी भी जुड़े

अगला लेख