Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का निधन

Advertiesment
Pyarelal Wadali
अमृतसर। पंजाबी सूफी संगीत की दुनिया में बेहद लोकप्रिय पहचान रखने वाले प्यारेलाल वडाली का शुक्रवार को यहां दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। उनकी उम्र 75 साल थी।
 
वडाली ने अपने बड़े भाई पूरन चंद वडाली के साथ मिलकर कई लोकप्रिय गाने गाए जिसमें से 'तू माने या न माने' और तनु वेड्स मनु का 'रंगरेज मेरे' शामिल है।
 
उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। गायक के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटें और तीन बेटियां हैं। वडाली और उनके भाई को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
 
गायिका ऋचा शर्मा ने वडाली के निधन की खबर को संगीत की दुनिया के लिए बेहद दुखद दिन बताया है। उन्होंने कहा कि संगीत उद्योग और प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर!! प्यारे लाल वडाली हमारे बीच नहीं रहे... भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
 
सूफी गायिका हर्षदीप कौर ने ट्वीट किया, 'संगीत की दुनिया के लिए बेहद बुरी खबर... विश्वास नहीं हो रहा कि प्यारे लाल वडाली जी अब हमारे बीच नहीं रहे.... उनका संगीत हमेशा जीवित रहेगा।'
 
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी गायक के मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'वडाली ब्रदर्स के प्यारे लाल वडाली की मौत की खबर से दुखी हूं। वह सूफी संगीत के प्रतीक थे। संगीत की दुनिया के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें शांति मिले।' (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन 11 मार्च को इंदौर आएंगी