Publish Date: Wed, 11 Mar 2026 (11:55 IST)
Updated Date: Wed, 11 Mar 2026 (12:01 IST)
Uttarakhand News in Hindi : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बुधवार को SANTULAN को उत्तराखंड के समग्र विकास का मूल मंत्र बताया। गौरतलब है कि सीएम धामी ने 9 मार्च को राज्य का 1.11 करोड़ का बजट पेश किया था।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, उत्तराखंड के समग्र विकास का मूल मंत्र 'SANTULAN' है। इस विचार के केंद्र में ऐसा विकास मॉडल है जिसमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प शामिल है।
उन्होंने कहा कि समावेशी विकास के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं स्थानीय संसाधनों और सामर्थ्य को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की दिशा में निरंतर कदम बढ़ाए जा रहे हैं। नई सोच, नवाचार और आधुनिक तकनीक के साथ विकास को नई गति देने का प्रयास भी इसी दृष्टि का हिस्सा है।
धामी ने पोस्ट के साथ एक फोटो शेयर करते हुए SANTULAN का मतलब भी बताया। इसमें s का मतलब समावेशी विकास, A आत्मनिर्भर, N नई सोच, T तीव्र विकास, U उन्नत गांव और शहर, L लोकसहभागिता, A आर्थिक शक्ति और N से आशय न्यायपूर्ण व्यवस्था है।
edited by : Nrapendra Gupta