Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंजाब में कांग्रेस ने की प्रदेश इलेक्शन कमेटी की घोषणा

हमें फॉलो करें पंजाब में कांग्रेस ने की प्रदेश इलेक्शन कमेटी की घोषणा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , मंगलवार, 23 जनवरी 2024 (23:48 IST)
कांग्रेस ने पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग के नेतृत्व में 27 सदस्ईय प्रदेश चुनाव समिति का आज गठन किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन सभी नामों को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के लिए कहा है।
 
उन्होंने बताया कि समिति में श्री राजा वारिंग को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि प्रताप सिंह बाजवा, अंबिका सोनी, मनीष तिवारी, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखविंदर सिंह रंधावा, नवजोत सिंह सिद्धू, राजेंद्र कौल भट्ठल, रवनीत सिंह बिट्टू, सुखपाल सिंह खैरा, परगट सिंह सहित 27 लोगों के नाम शामिल है। इसके अलावा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष, सेवादल प्रमुख तथा एनएसयूआई अध्यक्ष को समिति में रखा गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाशिये पर पड़े लोगों के लिए मसीहा थे जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, PM मोदी ने सुनाए किस्से