Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Punjab Politics : पंजाब में फिर छिड़ी चर्चा क्या कांग्रेस में लौटेंगे अमरिंदर सिंह?

हमें फॉलो करें Punjab Politics : पंजाब में फिर छिड़ी चर्चा क्या कांग्रेस में लौटेंगे अमरिंदर सिंह?
चंडीगढ़ , रविवार, 15 अक्टूबर 2023 (00:21 IST)
Amarinder Singh : अमरिंदर सिंह क्या वापस कांग्रेस का हाथ थामने वाले हैं। मीडिया में ये खबरें सामने आईं। इन खबरों पर खुद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस खबर की सचाई को बताया है। अमरिंदर सिंह ने मीडिया में आई इन अफवाहों को खारिज किया। इसमें दावा किया गया था कि उन्हें कुछ नेताओं के पार्टी छोड़ने और कांग्रेस में फिर से शामिल होने की जानकारी थी।
 
उन खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिंह ने कहा कि ये खबरें न केवल आधारहीन हैं, बल्कि दुर्भावनापूर्ण हैं और जानबूझकर भ्रम पैदा करने के लिए प्रसारित की जा रही हैं। इन खबरों में यह भी कहा गया था कि इन नेताओं के पार्टी छोड़ने की योजना उनके घर पर बनी थी।
 
उनकी यह प्रतिक्रिया पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं राज कुमार वेरका, बलबीर सिंह सिद्धू और गुरप्रीत कांगड़ के कांग्रेस में लौटने के फैसले के एक दिन बाद आई है। शिरोमणि अकाली दल के कुछ नेताओं के भी ऐसा करने की उम्मीद है।
 
पिछले साल जून में भाजपा में जाने से पहले वेरका, सिद्धू और कांगड़ पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री थे।
 
एक बयान में सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्होंने सोच समझकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया था और यह फैसला बदलने वाला नहीं है। एजेंसियां

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बोले- देश में रहना है तो 'भारत माता की जय' बोलना होगा...