Hanuman Chalisa
✕

छात्रा ने पूरा नहीं किया प्रोजेक्ट, स्कूल में मिली यह खौफनाक सजा...

Webdunia
शनिवार, 16 दिसंबर 2017 (07:47 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के एक निजी स्कूल में ‘प्रोजेक्ट वर्क’ पूरा नहीं करने पर एक छात्रा को 500 उठक-बैठक करने की सजा दे गई। आठवीं कक्षा की छात्रा इस अमानवीय सजा के चलते बीमार पड़ गई और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
 
चांडगड तहसील पुलिस ने बताया कि हमने प्राचार्य अश्विनी दीवान को गुरुवार को इस मामले गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत मिल गई और वह रिहा हो गया।
 
गौरतलब है कि 24 नवंबर को दीवान ने तहसील के कनूर बुदरूक गांव स्थित निजी स्कूल श्री भावश्वरी संदेश विद्यालय में आठवीं की आठ छात्राओं को कथित तौर पर 500 उठक - बैठक करने को कहा था। प्रोजेक्ट वर्क नहीं करने को लेकर उन्हें यह सजा दी गई थी।
 
उठक बैठक करने के दौरान 13 साल की एक छात्रा बीमार पड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद प्राचार्य को स्कूल प्रबंधन ने अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

LIVE: उत्तराखंड में खाई में गिरी बस, 6 की मौत

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपनी गर्लफ्रेंड की बात, कौन है वो

जब गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गए राहुल गांधी, जहां मिले थे राजीव-सोनिया: सुनाया कैंब्रिज का दिलचस्प किस्सा

अगला लेख