Publish Date: Thu, 06 Sep 2018 (17:25 IST)
Updated Date: Thu, 06 Sep 2018 (17:59 IST)
पुणे। घाटकोपर से भाजपा विधायक राम कदम को लड़कियों का अगवा करने की बात कहना खासा महंगा पड़ गया। उनके इस बयान की चारों ओर निंदा की जा रही है। अब एक मराठी लड़की ने राम कदम को चैलेंज दिया है कि मुझे छू कर दिखाओ।
मिनाक्षी ने फेसबुक पर लिखा कि मुझे छू कर दिखाओ, फिर बताती हूं, क्या हाल होता है। महाराष्ट्र की धरती पर पर छत्रपति शिवाजी जैसे वीर जन्मे हैं। मैं उन्हीं की तरह बहादुर है। इस बदतमीजी के लिए उन्हें सभी से माफी मांगनी होगी।
भाजपा विधायक अपनी टिप्पणी को लेकर पहले ही खेद जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भीड़ में खड़े एक व्यक्ति की पंक्ति को केवल दोहराया था। वह मेरी पंक्ति नहीं थी। क्लिप मात्र 40 सेकंड में वायरल हो गई।
उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक राम कदम ने दही हांडी कार्यक्रम में कहा था कि अगर लड़के को किसी लड़की से प्यार है तो मुझे बता दे, मैं भगाने में मदद करूंगा।