Publish Date: Mon, 21 Aug 2017 (11:12 IST)
Updated Date: Mon, 21 Aug 2017 (11:16 IST)
बेंगलुरु। सरकारी विज्ञान अनुसंधान संस्थान के एक प्रधान वैज्ञानिक को 4 पीएचडी छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त अब्दुल अहद ने बताया कि सीएसआईआर फोर्थ पैराडाइम इंस्टीट्ट के प्रधान वैज्ञानिक इम्तियाज अहमद परवेज को आईपीसी की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि उन्हें गिरफ्तार किया गया और उसी दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि परवेज ने पिछले 1 साल से पीड़िताओं का यौन उत्पीड़न किया। अहद ने बताया कि पीएचडी छात्राओं ने प्रधान वैज्ञानिक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई।
संस्थान ने एक आंतरिक जांच पैनल बनाया और 2 जांच कराई, जो परवेज को दोषी साबित करने में नाकाम रहा और उन्हें क्लीनचिट दे दी। (भाषा)