हरियाणा : 60 से ज्‍यादा छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी प्राचार्य गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 4 नवंबर 2023 (22:56 IST)
Principal accused of molestation arrested : हरियाणा के जींद में एक सरकारी स्कूल में 60 से अधिक छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्राचार्य को पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जींद के पुलिस उपाधीक्षक अमित भाटिया ने बताया कि आरोपी प्राचार्य करतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, हालांकि उन्होंने यह बताने से मना कर दिया कि आरोपी को कहां से गिरफ्तार किया गया है।
 
जींद जिले के उचाना इलाके के एक सरकारी स्कूल में 60 से अधिक छात्राओं ने प्राचार्य पर अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए गठित एसआईटी पिछले तीन दिनों से संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।
 
पुलिस के मुताबिक, एसआईटी ने हरियाणा के अलावा दूसरे राज्यों में भी छापेमारी की थी। मामले के संबंध में छात्राओं ने गुरुवार को पंचकूला में महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे, जिसके बाद महिला आयोग ने पुलिस को 24 घंटे में प्राचार्य को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।
 
महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने प्राचार्य की गिरफ्तारी में नाकाम रहने पर पुलिस को सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी थी। महिला आयोग की अध्यक्ष भाटिया ने बताया था कि छात्राओं ने अपने बयान में प्राचार्य पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए जबकि कुछ ने कहा कि उनके साथ ऐसा नहीं हुआ लेकिन उन्होंने इस बारे में सुना है। उन्होंने कहा कि कुछ छात्राओं ने सबूत भी पेश किए।
 
उन्होंने कहा कि आयोग इस मामले में सख्त है और छात्राओं को न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 ए (यौन उत्पीड़न), 341 (गलत तरीके से बंधक बनाना), तथा बाल यौन अपराध संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

LIVE: भारत का पाकिस्तान पर पलटवार, 4 एयरबेसों को बनाया निशाना, आतंकी लांच पैड तबाह

पाकिस्तान को IMF से मिला 1 अरब डॉलर का लोन, भारत ने जताई थी यह आशंका

मोदी का 360 डिग्री मास्टरस्ट्रोक, युद्ध जैसी चुनौती में भारत की अजेय शक्ति और वैश्विक नेतृत्व

India-Pakistan War : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच व्हाइट हाउस का बयान, दोनों देशों से क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

अगला लेख
More