Hanuman Chalisa

प्रशांत किशोर को बिना शर्त मिली जमानत, बेल बॉन्ड भरने से किया था इनकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 6 जनवरी 2025 (23:16 IST)
Prashant Kishor News : बीपीएससी छात्रों के मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर को बिना शर्त जमानत मिल गई है। पहले उन्हें सशर्त जमानत दी गई थी, जिसे उन्होंने मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया था, लेकिन देर शाम कोर्ट ने अपने फैसले में बदलाव करते हुए उन्हें बिना किसी शर्त के जमानत दे दी। प्रशांत किशोर पर गांधी मैदान में प्रतिबंधित जगह पर अनशन करने का आरोप था। प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के बाद से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।  
 
खबरों के अनुसर, पटना के गांधी मैदान से प्रशांत किशोर को सोमवार की सुबह बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उन्हें सशर्त जमानत मिली थी। लेकिन सशर्त जमानत लेने से इनकार करने के बाद उन्हें पटना के बेऊर जेल भेज दिया था। हालांकि अब उन्हें बिना शर्त जमानत मिल गई है।
ALSO READ: बिहार में बीपीएससी परीक्षा पर बवाल, पप्पू यादव समर्थकों ने रोकी ट्रेनें, प्रशांत किशोर पर FIR
प्रशांत किशोर ने कहा कि गांधी मैंदान जो कि एक पब्लिक प्रॉपर्टी है। वहां जाकर अपनी मन की बात रखना और जिस बिहार में गांधी ने सत्याग्रह किया, अगर वहां सत्याग्रह करना गुनाह है तो हमें वो गुनाह करना मंजूर है। प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के बाद से सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
ALSO READ: बिहार में अपने लिए कितनी जगह बना सकेंगे प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर जब कोर्ट से बाहर आ रहे थे तो उनके साथ समर्थकों की भीड़ थी। प्रशांत किशोर को 25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। प्रशांत किशोर पर गांधी मैदान में प्रतिबंधित जगह पर अनशन करने का आरोप था। Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

महाशिवरात्रि पर भोपाल में सीएम मोहन यादव ने किया अभिषेक, शिव बारात में लिया हिस्सा

भोपाल में 1.5 करोड़ में पति को लेकर 'डील', फैमिली कोर्ट का अनोखा केस

बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान के शपथ समारोह में पीएम मोदी को न्योता, क्या ढाका जाएंगे?

अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत: बर्कले से लापता साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला

अगला लेख