Hanuman Chalisa

आधी रात को राजभवन में गूंजा राष्ट्रगान, प्रमोद सावंत ने ली गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Webdunia
मंगलवार, 19 मार्च 2019 (02:15 IST)
पणजी। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद भाजपा नेता प्रमोद सावंत ने राजभवन जाकर आधी रात को (1.50) मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सावंत के साथ विजय सरदेसाई और सुदीन धावलीकर ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तीनों नेताओं को राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने राजभवन में ही पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सावंत ने कोंकणी भाषा में शपथ ली। मुख्यमंत्री के अलावा 11 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ का कार्यक्रम रात 2.12 बजे तक चला।
 
 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यपाल को विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। गडकरी ने कहा कि हमें सहयोगी दलों का समर्थन प्राप्त है। राजभवन में भाजपा और सहयोगी विधायक भी मौजूद थे। राजभवन में ही रात 1 बजे बाद विधायकों की परेड कराई गई।
आधी रात को राजभवन में गूंजा राष्ट्रगान : गोवा के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह रात 11 बजे होना था लेकिन शुरू हुआ आधी रात 1.50 के बाद। राज्यपाल रात 1.47 पर आईं और उनके आने के बाद राजभवन में राष्ट्रगान 'जन गण मन अधिनायक जय हो भारत भाग्य विधाता...' गूंजा। बहुत कम मौके ऐसे आए हैं जब आधी रात को राष्ट्रगान हुआ हो। राष्ट्रगान के बाद मुख्यमंत्री का शपथ विधि कार्यक्रम शुरू हुआ। 
 
भाजपा ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है : गोवा के नए मुख्यमंत्री सावंत ने शपथ लेने के पूर्व कहा कि पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे मैं ईमानदारी से निभाऊंगा। सावंत ने कहा कि उन्हें राजनीति में लाए जाने का श्रेय दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को है।
गोवा में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में बने रहने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सक्रिय भूमिका में थे। सहयोगी दलों के समर्थन से भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। भाजपा ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के मुखिया और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के विधायक को उपमुख्यमंत्री पद का ऑफर दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
 
गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख हैं- विजय सरदेसाई और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी से सुदीन धावलीकर विधायक हैं। जब मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री थे तब उनके कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री पद का कोई फॉर्मूला लागू नहीं था।
गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 3, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के 3 और 3 निर्दलीय विधायकों के साथ भाजपा विधायकों की बैठक रविवार के अलावा सोमवार को भी हुई। सोमवार की बैठक में नितिन गडकरी ने हिस्सा लिया और 2 उपमुख्य‍मंत्री के फॉर्मूले के साथ 40 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा के 12 विधायक होने बाद भी वह सत्ता पर काबिज होने रही है ज‍बकि इस समय कांग्रेस 14 विधायकों के साथ राज्य में सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी सत्ता पाने का सपना पूरा नहीं कर पाई है।
 
गोवा कांग्रेस के सभी विधायकों ने सोमवार को राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात की और तटीय राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में सभी 14 कांग्रेसी विधायक राजभवन गए और सिन्हा को यह कहते हुए एक पत्र सौंपा था कि उनकी विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है और उन्हें सरकार बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए लेकिन भाजपा के 2 उपमुख्यमंत्री के दांव ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख