बेंगलुरु सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगे प्रकाश राज, भाजपा के इस दिग्गज को देंगे कड़ी टक्कर

Webdunia
रविवार, 6 जनवरी 2019 (10:43 IST)
नई दिल्ली। फिल्म जगत से राजनीति की दुनिया में आए प्रकाश राज ने 2019 का लोकसभा चुनाव बेंगलुरु से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेने की घोषणा की।
 
अभिनेता ने ट्वीट कर कहा, '2019 संसदीय चुनाव। मेरी नई यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत करने और प्रतिक्रिया देने के लिए शुक्रिया। मैं कर्नाटक के बेंगलुरु सेंट्रल सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा।'
 
साल 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई बेंगलुरु सेंट्रल सीट से फिलहाल भाजपा के पीसी मोहन सांसद हैं। उन्होंने 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार एचटी संगलियाना को 35 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।
 
उल्लेखनीय है कि प्रकाश राज दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। बॉलीवुड में भी वह 'सिंघम' और 'वांटेड' जैसी की फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके राजनीति में आने की खबर से उनके समर्थकों में भी खासा उत्साह है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सीमा हैदर के यहां जल्द ही 5वीं बार Good News, हुई गोद भराई की रस्म

न दुल्हन मिली न दहेज, पंचायत ने ऐसी सजा दी कि चौकड़ी भूल गए, एक दुल्हन ने तो सिंदूर ही पोंछ दिया

UP के प्रयागराज में सुहागरात से पहले दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, ससुराल में मचा हाहाकार

मायावती का भतीजे आकाश पर बड़ा एक्शन, पहले पद छीने, अब पार्टी से निकाल दिया

इंदौर में Eye Specialist को बैडमिंटन खेलने के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट, मौत

सभी देखें

नवीनतम

भारत की शहजादी को यूएई में फांसी, इश्क, फरेब और आखिरी ख्वाहिश पूरी होने की कहानी

संतोष देशमुख की हत्‍या की वो खौफनाक कहानी, जिसके चलते गई महाराष्‍ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे की कुर्सी?

जिसे कहा 'खराब' कप्तान उसी ने बढ़ाई है भारत की शान, रोहित शर्मा के कुछ 'Unbelievable Records'

चीन का अमेरिका पर पलटवार, कृषि उत्पादों पर लगाया 15 फीसदी अतिरिक्त शुल्क

मां ने मिलने से मना किया तो बॉयफ्रेंड ने लड़की पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, 60 प्रतिशत तक झुलसी, हालत गंभीर

अगला लेख
More