'देश से बाहर फेंकें', राहुल गांधी के विदेश में दिए किस बयान पर भड़कीं सांसद प्रज्ञा ठाकुर

Webdunia
शनिवार, 11 मार्च 2023 (23:49 IST)
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सदस्य प्रज्ञा ठाकुर ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विदेशी धरती पर दिए गए उनके कुछ विवादास्पद बयानों के लिए उन्हें देश से निकालकर फेंक दिया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता गांधी ने सोमवार को लंदन में ब्रिटिश सांसदों से कहा था कि भारत की लोकसभा में विपक्ष के लिए माइक अकसर ‘खामोश’ करा दिए जाते हैं। राहुल ने हाउस ऑफ कॉमन्स परिसर में स्थित ग्रैंड कमेटी रूम में विपक्षी दल लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की।

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से सांसद ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि चाणक्य ने कहा था कि विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता और राहुल गांधी ने इस कथन को सच साबित कर दिया है।

ठाकुर ने आगे कहा, हमारे भारत के नहीं हो, मान लिया हमने, क्योंकि जो आपकी माताजी हैं वह इटली की हैं। वह राहुल गांधी द्वारा संसद में विपक्ष की आवाज दबाए जाने के आरोपों पर पूछे गए सवालों का जवाब दे रही थीं।पलटवार करते हुए भाजपा सांसद ने दावा किया कि कांग्रेस संसद की कार्यवाही चलने नहीं दे रही है।

ठाकुर ने कहा, अगर संसद का कामकाज आराम से हो तो ज्यादा काम हो सकेगा। (लेकिन) अगर ज्यदा काम होगा, तो उनका (कंग्रेस) अस्तित्व नहीं बचेगा। उनका (कांग्रेस) अस्तित्व समाप्ति की कगार पर है। अब उनका मस्तिष्क भी भ्रष्ट हो रहा है।

ठाकुर ने कहा, वे (राहुल गांधी) नेता हैं। आपको जनता ने चुना है और आप जनता का अपमान कर रहे हैं। देश का अपमान कर रहे हैं आप। उन्होंने कहा, आप विदेशों में बैठ कर कहते हो कि हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा है। इससे शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकती। इन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करना चाहिए कि हमारे देश में कैसी राजनीति कर रहे हैं यह। अब इनको राजनीति का अवसर नहीं देना चाहिए। इनको इस देश से निकालकर फेंक दें।

भाजपा सांसद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं। मालूम हो कि प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम विस्फोटों के संबंध में मामला दर्ज है। इसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

शाह ने दी नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी, वरना परिणाम भुगतने को रहें तैयार

live : खरगे को जेपी नड्‍डा के जवाब से प्रियंका गांधी नाराज

मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

अगला लेख
More