Dharma Sangrah

भिखारी से पैसे छीन रहा था पुलिसकर्मी, वाइरल हुआ वीडियो

Webdunia
गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (15:39 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने ही एक पुलिसकर्मी को रामबन जिले में सड़क किनारे एक भिखारी से पैसे छीनने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिसकर्मी को पकड़ा गया है।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो क्लिप में कुछ दिन पहले हेड कांस्टेबल को एक भिखारी से पैसे छीनते हुए देखा गया, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया है।
 
रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहन लाल ने बताया कि इस घटना के बाद हेड कांस्टेबल मुनव्वर हुसैन को निलंबित कर दिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रामबन पुलिस लाइन से संबंद्ध उस पुलिसकर्मी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। 
 
इस हेड कांस्टेबल को शराब पीने की बुरी लत की वजह से किश्तवाड़ से तबादला कर रामबन में तैनात किया गया था।
 
एसएसपी ने बताया कि हुसैन पुलिस लाइन से बाहर निकला और उसने कथित तौर पर उस भिखारी से पैसे छीन लिए। अधिकारी ने बताया कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। किश्तवाड़ में उसके खिलाफ तीन और मामले दर्ज किए गए हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख