कोलकाता में पुलिस ने महिला बाइकर को गोली मारी, खुद को गोली से उड़ाया

kolkata
Webdunia
शुक्रवार, 10 जून 2022 (16:03 IST)
कोलकाता। मध्य कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में शुक्रवार दोपहर बांग्लादेश उप-उच्चायोग के सामने एक पुलिसकर्मी ने कथित रूप से गोलीबारी की जिससे 1 महिला की मौत हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने अपनी राइफल से गोलीबारी की और दोपहिया वाहन के पीछे बैठी महिला को गोली लग गई जिसके बाद वह वाहन से गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पुलिसकर्मी ने कुछ देर गोलीबारी करने के बाद अपने सिर पर गोली मार ली। घटना का प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा करने वाले बबलू शेख ने कहा कि पूरी घटना करीब 5 मिनट तक चली। घटना के कुछ मिनट बाद भारी संख्या में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और शवों को ले गए। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

मोदी ने पेड़ की सूखी छाल से सुंदर कलाकृतियां बनाने वाले उत्तराखंड के कलाकार की सराहना की

महाराष्ट्र पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, 3 दिन में पहुंचेगा मुंबई

लालू यादव का बड़ा फैसला, तेजप्रताप यादव को राजद से निकाला, परिवार ने भी बनाई दूरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

26 मई को नरसिंहपुर जिले में 3 दिवसीय कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़

अगला लेख