बिहार में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत, हड़कंप

Webdunia
गुरुवार, 4 नवंबर 2021 (17:23 IST)
बेतिया। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में गुरुवार को जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य बीमार हैं। पिछले माह भी मुजफ्फरपुर हुई इस तरह की घटना में 8 लोगों की मौत हुई थी।
 
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सभी पीड़ित टेलुआ गांव के हैं और उन्होंने बुधवार शाम को चमरटोली इलाके में शराब पी थी। हालांकि पुलिस ने इसकी अब तक पुष्टि नहीं की है।
 
पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि यह अप्राकृतिक मौत का मामला है और प्राथमिक जांच के बाद ही इसकी और जानकारी उपलब्ध हो सकती है।
 
एक ग्रामीण के अनुसार, शराब पीने के बाद कुछ लोगों ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनमें से आठ लोगों की मौत आज सुबह हो गई। अन्य लोगों का विभिन्न स्थानीय अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
 
राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने 5 अप्रैल 2016 में शराब के उत्पादन, व्यापार, भंडारण, परिवहन,विपणन और सेवन पर रोक लगा दी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

अगला लेख
More