वैट घटाने की मांग को लेकर हरियाणा में 15 नवंबर को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

Webdunia
शनिवार, 13 नवंबर 2021 (15:52 IST)
पानीपत। हरियाणा में पेट्रोल-डीजल डीलर एसोसिएशन ने 15 नंवबर को पेट्रोल पंप बंद रखने का ऐलाना किया है। इसके तहत 15 को सुबह 6 बजे 16 नवंबर सुबह 6 बजे तक पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा लेकिन इमरजेंसी में ईंधन मिलेगा। एसोसिएशन ने लोगों से समय रहते ऑइल की व्यवस्था कर लेने को कहा है।
 
एसोसिएशन की ओर से मांग की जा रही है कि हरियाणा में पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट को घटाकर पंजाब राज्य के घटे हुए वैट के बराबर कर दिया जाए। पेट्रोल पंप संचालक एक्ससाइज ड्यूटी में कटौती से हुए नुकसान की भरपाई की मांग रहे हैं। इसके अलावा पेट्रोल पंप डीलरों ने बायो डीजल के नाम पर नकली डीजल की बिक्री रोकने की भी मांग की है। वहीं, पेट्रोल-डीजल पर कमीशन बढ़ाने की भी मांग की। उनका कहना है कि 2017 के बाद से डीलर कमीशन नहीं बढ़ा है।
 
उधर 15 नवंबर की हड़ताल को देखते हुए पंप संचालकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संचालकों का कहना है कि हड़ताल के 1दिन पहले ऑइल के लिए भीड़ बढ़ सकती है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के टैंकर की एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं ताकि बंद से पहले लोगों को तेल उपलब्ध कराया जा सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

दिल्‍ली का कनॉट प्लेस क्षेत्र हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ा किराया...

CM धामी ने किया कत्यूर महोत्सव का शुभारंभ, यह परंपराओं को नई ऊर्जा देने का मंच

Nagpur : घर में मिला महिला डॉक्‍टर का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्‍या का केस दर्ज

Russia-Ukraine war : यूक्रेन के सूमी शहर पर रूसी मिसाइलों ने ढाया कहर, 20 से ज्यादा लोगों की मौत

अगला लेख